PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

HMV में मीडिया में महिलाओं को सशक्त बनाना : हरित पंजाब के लिए भावी पत्रकार विषय पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

hmv-college-hosts-first-of-its-kind-workshop-on-environmental-journalism-for-aspiring-women-jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में मीडिया में महिलाओं को सशक्त बनाना : हरित पंजाब के लिए भावी पत्रकार विषय पर वातावरण शिक्षा प्रोग्राम का आयोजन, स्टेट नोडल एजेंसी, पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एवं टैक्नालॉजी अधीन, सीएमएस वातावरण एवं हंसराज महिला महाविद्यालय के सहयोग से वातावरण मंत्रालय, फोरैस्ट एवं क्लाईमेट चेंज भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया।

.

कार्यक्रम के शुभारंभ में लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू अधीन NCC कैडिटों द्वारा गणमान्य अतिथियों का सुस्वागत किया गया। इस उपरांत वातावरण की सुरक्षा हेतु पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध बनाने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर सीएमएस वातावरण सत्या साची भारती, मनीष चन्द्र मिश्रा, सहायक संपादक, मोन्गाबे भारत एवं श्री कैनचो (सीएमएस वातावरण टीम के सदस्य) उपस्थित रहे। कॉलेज परंपरानुसार ग्रीन प्लांटर व फाइन आर्ट्स

.

.

विभाग की ओर से निर्मित पेंटिंग प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत DAV गान से की गई। प्राचार्या डॉ. सरीन ने इस दो दिवसीय कार्यशाला के एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया, कनवीनर डॉ. रमा शर्मा, श्री आशीष चड्ढा एवं को-कनवीनर श्रीमती ज्योति सहगल एवं सुश्री सोनाली बेरी को आयोजन हेतु बधाई दी एवं इस कार्यशाला के माध्यम से वातावरण की सुरक्षा हेतु नवविचार, नवदिशा प्राप्त करने का संदेश दिया। सीनियर फैकल्टी एवं डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप

.

कौर ने संपूर्ण सीएमएस टीम का इस आयोजन के लिए एचएमवी का मंच चुनने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय उद्यम है। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने वातावरण की सुरक्षा के प्रति सुचेत रहने हेतु प्रेरित किया एवं कहा कि वातावरण केवल विज्ञान का नहीं अपितु सर्वसांझा विषय है। मीडिया समाज में सुधार लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि आप इस वर्कशाप के माध्यम से ज्ञान

.

.

अर्जित कर वातावरण की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देंगे। डिप्टी डायरेक्टर सीएमएस श्री सत्या साची भारती ने सीएमएस के उद्देश्यों से रूबरू करवाते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य युवा वर्ग को आगे लाकर विशेषकर युवतियों को सशक्त कर मीडिया के क्षेत्र में लाकर वातावरण की सुरक्षा हेतु कार्य कर एक स्वच्छ समाज की स्थापना करना है। इस वर्कशाप के माध्यम से छात्राएं अवश्य ही मीडिया के मूल्यों, संस्कारों व नैतिकता से परिचित होकर इसका लाभ उठाएंगी। मुख्य वक्ता मनीष चन्द्र मिश्रा

.

ने अपने संभाषण में छात्राओं को पर्यावरण मुद्दों पर रिपोर्टिंग विषय पर विस्तृत चर्चा कर उनके ज्ञान में अभिवृद्धि की व कहा कि आपके आसपास का वातावरण ही आपके विषय हैं। उन्होंने वातावरण में बदलाव, न्यूज के विभिन्न वर्गों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. संजीव (पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी से), से विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आई.के. गुजराल टैक्निकल यूनिवर्सिटी कपूरथला, GNDU कैंपस जालंधर, दोआबा कालेज जालंधर, डीएवी कालेज जालंधर के छात्राओं ने

उपस्थित रह ज्ञान अर्जित किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, डीन इनोवेशन एवं बॉटनी विभागाध्यक्षा द्वारा किया गया। अंत: में उन्होंने प्रथम दिवस के समस्त गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया व समूह मीडिया टीम को प्रथम दिवस की सफलता हेतु बधाई दी। समस्त कार्यक्रम का आयोजन मॉस कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म विभाग तथा मल्टीमीडिया विभाग व साइंस विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विभागीय सदस्य भी उपस्थित रहे।