PTB News

Latest news
डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत

पंजाब में फिर DRM ऑफिस की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, जांच में जुटी पुलिस

Slogans of Khalistan Zindabad found again on the wall of DRM office in Punjab

PTB Big News ​​​​​​​फिरोजपुर : पंजाब में फिर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। इस बार फिरोजपुर में डिविजनल रेलवे मैनेजर यानी DRM ऑफिस की दीवार पर यह नारे लिखे गए हैं। प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुद इसको वायरल किया। हालांकि इसका पता चलते ही पुलिस ने तुरंत पेंट करवाकर इन नारों को मिटा दिया। इस हरकत के बाद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

सुबह करीब 8.42 बजे SFJ सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया। जिसमें मीडिया वालों को जोड़कर यह वीडियो डाला। हालांकि, पन्नू ने इसे डिप्टी कमिश्नर के घर या ऑफिस के बाहर लिखा हुआ बताया। जब इसकी जांच की गई तो यह DRM ऑफिस के बाहर लिखा मिला। DC ऑफिस के बाहर भी पुलिस ने जांच की।

खालिस्तान के नारे लिखे होने का पता चलते ही पुलिस ने तुरंत चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। इसके अलावा DRM दफ्तर की तरफ आते-जाते रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई बड़ा सबूत नहीं लगा है। फरीदकोट जिले में 2 बार ऐसी वारदात हो चुकी है। पहले एक पार्क की दीवार पर यह नारे लिखे गए। उसके बाद सेशन जज के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिख दिया गया। पुलिस ने पेंट कर इन्हें मिटा दिया, लेकिन नारे लिखने वालों को अभी तक नहीं पकड़ सकी है।