PTB Big Political बटाला : इधर चला में उधर चला, जाने कहां में किधर चला, गाना कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह पर इन दिनों पूरा फिट हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि विधायक साहिब विधानसभा चुनावों से पहले अपनी कांग्रेस पार्टी से टिकट कटती देख कुछ दिन पहले ही BJP में शामिल हुए थे, लेकिन एन मौके पर वह दुबारा 4 दिन बाद कांग्रेस पार्टी में वापसी कर गए /
जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह के बेटे हैरी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है / दरअसल बीते दिनों बलविंदर सिंह भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ पार्टी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे / यह बैठक 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली बीजीपी की रैली के सबंध में बैठक में थी / रैली को पीएम नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करना है /

श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह ने भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ बटाला में 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली पीएम की रैली को लेकर बैठक की थी / बैठक में उन्होंने कहा था कि वह रैली के लिए अपनी ओर से 50 बसें ले जाएंगे, लेकिन अचानक उन्होंने भाजपा क्यों छोड़ी अभी इसका पता नहीं चल पाया है /
बलविंदर सिंह ने एक मीडिया समूह को दी जानकारी में कहा कि उनकी भाजपा में जाने से पहले अपने समर्थकों से बातचीत हुई थी / कुछ समर्थकों को छोड़ अधिकांश ने सहमति जताई थी / इसके बाद वह 28 दिसंबर को भाजपा में शामिल हुए, लेकिन, इस बीच कुछ किसान संगठन उनके भाजपा में जाने से नाराज हो गए / चुनाव से ठीक पहले किसान नाराज न हों इसको देखते हुए बलविंदर सिंह ने अपना फैसला बदल दिया /
श्री हरगोबिंदपुर में किसान मतदाता अधिक हैं / ऐसे में बलविंदर सिंह कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहते, भाजपा ने हालांकि तीन कृषि कानूनों को वापिस जरूर ले लिया है, लेकिन अभी भी कई किसान नाराज हैं / बलविंदर सिंह का कहना है कि वह यह सोचकर भाजपा में शामिल हुए थे कि केंद्र में भाजपा की सरकार है / इससे वह क्षेत्र के विकास में गति ला सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को उनका भाजपा में जाना नागवार गुजरा, इसलिए मैंने घर वापसी की और मुख्यमंत्री चन्नी ने चंडीगढ़ में वापसी करवाई है /



































