PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

फिर से दागदार हुई पंजाब पुलिस की खाकी, ASI सहित 5 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR,

conspiracy to implicate youth in drug case Firozepur Punjab

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फ़िरोज़पुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां एक नौजवान को नशे के केस में फंसाने के लिए चाल चलने वाले आरोपी खुद ही इस जाल में फंस गए / दोषियों ने पंजाब पुलिस के ASI और हैड कांस्टेबल के साथ सांठगांठ करके पीड़ित व्यक्ति के स्कूटर में नशे की गोलियां रख दीं और उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की, जांच में सत्य सामने आने उपरांत थाना कैंट पुलिस ने दोषियों खिलाफ ही पर्चा दर्ज कर लिया है /

थाना कैंट के ASI महेन्दर सिंह ने बताया कि हरजिन्दर सिंह निवासी बस्ती टैंकांवाली ने 22 फरवरी को शिकायत दी थी कि बस्ती निज़ामदीन में रहने वाले सुनील गिल ने उसे जानबूझ कर पुलिस केस में फंसाने की योजना बनाई / इस योजना में उसने अपने करीबी और पंजाब पुलिस के ASI हरदेव सिंह का इस्तेमाल किया /

वहीं शिकायतकर्र्ता ने बताया कि 22 फरवरी को वह किसी काम के लिए कोर्ट काम्पलैक्स गया तो अपना स्कूटर पार्किंग में लगा दिया / सुनील गिल ने अपनी योजना अनुसार किसी हाथों नशे की गोलियां उसके स्कूटर की रखवा दीं और हैड कांस्टेबल योगेश कुमार को इस संबंधी बता दिया /

वह जब अदालत से फ्री होकर पार्किंग में से अपना स्कूटर लेने के लिए आया तो वहां थाना सदर प्रमुख के रीडर हैड कांस्टेबल रमेश कुमार, हैड कांस्टेबल योगेश कुमार ने उसे पकड़ लिया और स्कूटर की तलाशी दौरान उसमें से 630 गोलियां ट्राईडोल और 50 गोलियां ट्रामाजैन बरामद की, शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि सुनील गिल के साथ उसकी पुरानी रंजिश है,

इसी कारण उसने ASI हरदेव सिंह, उसकी पत्नी जसविन्दर कौर, बेटी और हैड कांस्टेबल योगेश कुमार के साथ मिल कर उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की है / ASI महेन्दर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में उक्त दोषियों की तरफ से जानबूझ कर नशे की गोलियां पीड़ित व्यक्ति के स्कूटर में रखना सामने आया है, जिसके बाद इनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है /