PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी मुहम्मद मुस्तफा के बिगड़े बोल, विरोधियों ने की कड़ी करवाई की मांग,

controversial video of former DGP muhammad mustafa Punjab Malerkotla

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में जैसे-जैसे चुनाव तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे रोजाना कुछ न कुछ तनातनी भी देखने को मिल रही है, जिससे माहौल गर्माने लगा है / ऐसे में पंजाब के पूर्व DGP और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मोहम्मद मुस्तफा का एक विवादित बयान सामने आने से कांग्रेस पार्टी के ऊपर विरोधियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं /

दरअसल, मोहम्मद मुस्तफा का एक वीडियो लगातार वारयल हो रहा है, जिसमें वह आम आदमी पार्टी को खुली धमकी देते नजर आ रहे है / इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुहम्मद मुस्तफा की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं /

लेकिन इससे पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में उन्होंने क्या कहा, वीडियो में वो साफ कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा, मैं कौमी सिपाही हूं, मैं RRS का एजेंट नहीं हूं, जो डर के घर में घुस जाऊंगा,

नवजोत सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा का विवादित वीडियो सामने के बाद मानों बवाल मच गया हो, वीडियो में वो कह रहे है कि अगर हिंदुओं को उनके जलसे के बराबर इजाजत दी तो ऐसे हालात पैदा कर दूंगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा /

वीडियो वायरल होने के बाद बाजपा ने भी इन पर निशाना साधा, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि यह हेट स्पीच है, जो मुस्तफा ने मालेरकोटला के मुस्लिम बाहुल्य वाले इलाके में दी है / मुस्तफा दंगे भड़काकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं / उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि इसका संज्ञान लें और रजिया सुल्ताना को मालेरकोटला में चुनाव लड़ने से रोकें और इनके विरुद्ध करवाई की जाये /