PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

ज़िला भाजपा जालंधर द्वारा तीनों सीटों के उम्मीदवारों का किया गया भव्य स्वागत,

Grand welcome to the candidates Manoranjan Kalia KD Bhandai Mahinder Bhagat of all three seats by District BJP Jalandhar

PTB Big Political जालंधर : भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यकारिणी और सभी मोर्चों द्वारा आगामी विधानसभा में ज़िले के घोषित तीनों उम्मीदवारों का स्वागत स्थानीय भाजपा कार्यालय लाजपत नगर में बडी गर्मजोशी के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जालंधर भाजपा पूरी तन्मयता से चारों विधानसभा सीटें नये पंजाब को बनाने के लिए पार्टी के खाते में डालेगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश चरम सीमा पर था। पूरा वातावरण जयघोष और नारों से मंत्रमुग्ध हो गया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, उत्तरी से कृष्ण देव भंड़ारी और पश्चिमी सीट से महिंदर भगत, सभी ने भाजपा पार्टी हाईकमान में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा राष्ट्रीय प्रधान, गजेंदर सिंह शेखावत चुनाव इंचार्ज पंजाब, अश्वनी शर्मा भाजपा पंजाब प्रधान का धन्यवाद किया /

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि अब पंजाब के लोगों ने बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना लिया है तथा आने वाले समय मे भाजपा पूर्ण बहुमत से पंजाब में सरकार बनायेगी। के डी भंड़ारी ने कहा कि कांग्रेस के भष्ट्राचार से मुक्ति अब लोग भाजपा को चुनकर तय करेंगे। वहीं महिंदर भगत ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब बनाने में लोग भाजपा के जनादार को स्वीकार करके सरकार बनाने में अहम योगदान डालेंगे।

इस अवसर पर ज़िले की पूरी भाजपा लीडरशिप ने विश्वास दिलाया कि पूरी मेहनत लगन के साथ सभी उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर बलजिंदर सिंह दकोहा, अमरजीत सिंह अमरी, नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों, विनोद शर्मा, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, बलजीत सिंह प्रिंस, रमेश शर्मा, विवेक खन्ना, हितेश स्याल, हन्नी तलवार, रॉक्सी उप्पल, ब्रजेश शर्मा, गौरव मेहता, राजीव वालिया, सकुल महाजन, जगजीत सिंह, भगत मनोहर लाल, अभी सिक्का,

डम्पी सिक्का, गुरमीत सिंह निक्का, संदीप कुमार, हेमंत पाठक, मनोज शर्मा, सोनू हंस, अजय जगोता, नरेश अरोड़ा, अजय महंत, रजत महेन्द्रू, मीनू शर्मा, पल्लवी वर्मा, सुखबीर चठा, भोला शर्मा, प्रवीण शर्मा, किरण जगोता, शाम शर्मा, गुरप्रीत सिंह, करण सद्दी, किशन लाल शर्मा, नितिन महेन्द्रू, विनय सभरवाल, अजय गुप्ता, भूपिंदर सिंह, दीपक भगत, कुलवंत शर्मा, महिंदर पाल,

सौरव सेठ, रोशन लाल, अमित लूथरा, सुखजिंदर हीरा, जनक राज भगत, गौरव जोशी, जोगिंदर ठकराल, राजेश बजाज, हरीश सहगल, मुनीश सहगल, तमनव ठकराल, अमरजीत सिंह गोल्डी, हर्ष भारद्वाज, रमेश पाल, अनुपम शर्मा, मनिंदर सिंह डिंपल, हरप्रीत सिंह बेदी, वनीत धीर, नितिन भरोल, तजिंदर वालिया, मन्नी कुमार, अजय भारद्वाज इत्यादि उपस्थित थे।