PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के अड्डा टांडा रोड की एसोसिएशन का ऐलान, पुलिस कमिश्नर को सौंपेगें दुकानों की चाबियां,

Controversy between the head of Adda Tanda and the SHO of station number 3 once again heated up Jalandhar

पीटीबी सिटी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिनों से अड्डा टांडा के प्रधान जोशी और थाना नंबर 3 के एसएचओ कमलजीत के बीच छिड़ा विवाद अभी भी खत्म होने का नमा नहीं ले रहा है। एसएचओ कमलजीत के कथित अलोकतंत्र रवैये के विरोध में अड्डा टांडा के सभी दुकानदार फिर से धरने पर बैठ गए है।

Controversy between the head of Adda Tanda and the SHO of station number 3 once again heated up Jalandhar
जालंधर के अड्डा टांडा रोड की एसोसिएशन का ऐलान, पुलिस कमिश्नर को सौंपेगें दुकानों की चाबियां,

पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा अड्डा टांडा रोड की एसोसिएशन के समर्थन में आज अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा रोड़, इकहरी पुली, फगवाड़ा गेट, माई हीरा गेट और मिट्ठा बाजार की एसोसिएशन भी सामने आ गई हैं। इस दौरान जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद मिंटा कोछड़ ने बताया कि पुलिस द्वारा धक्केशाही की जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ ना मिला तो वह पुलिस कमिश्नर को दुकानों की चाबियां सौंपेगें। इसी के साथ उन्होंने कल जालंधर को बंद करने का ऐलान भी किया है।

इस पूरी घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी जगमोहन सिंह व एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और सभी मार्केट के प्रधानों व धरने पर बैठे हुए लोगों के साथ विशेष मीटिंग कर बताया कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के निदेशों पर वह यहाँ आए हैं। उन्होंने आगामी सोमवार तक मामला हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सोमवार को मार्केट के कुछ सदस्यों के साथ पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से बैठकर मीटिंग की जाएगी और जो भी कार्रवाई करनी होगी वह सोमवार तक कि जाएगी।

वहीं मिंटा कोछड़ ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों के व्यापारियों के साथ किए जा रहे इस व्यवहार पर चुप नहीं बैठा जाएगा। आपको बता दें कि अब फिर से धरने पर बैठे दुकानदारों द्वारा मार्किट बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है। तब इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का दबी जुबान में कहना था कि एसएचओ कमलजीत की इस निंदनीय कार्रवाई ने अंग्रेजों के जमाने की पुलिस याद करा दी है जब पुलिस फोर्स की स्थापना आम लोगों पर शासन करने व उनके शांतमय प्रदर्शन को दबाने की नीयत से हुई थी।

Latest News