PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

क्रिकेट पर भी कोरोना वायरस का मड़राया साया तो BCCI को लेना पड़ा बड़ा फैसला,

coronas shadow on cricket bcci postpones big tournament of 2022 Cricket New Cricket Team india

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इन बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से खेलों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने क्रिकेट पर भी अटैक कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2022 को रद्द करने का फैसला लिया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के हवाले से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में बढ़ते कोरोना के मामलों का हवाला दिया गया है। इसका प्रमुख कारण ये बताया गया है कि अंडर-16 वर्ग के इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के वैक्सीन नहीं लगी होगी जिससे खतरा बढ़ सकता है।

प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि,’हम लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। अगर सुरक्षा नहीं बरती गई तो भविष्य में मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स और मेडिकल टीम से गहन चर्चा करने के बाद अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2022 को स्थगित कर दिया गया है। इसका प्रमुख कारण है कि प्रतियोगी खिलाड़ियों के वैक्सीन नहीं लगी होगी और उन पर ज्यादा खतरा संक्रमित होने का मंडरा सकता है।’

विज्ञप्ति में आगेल लिखा गया कि,’हम अपने टैलेंटेड और युवा क्रिकेटर्स का स्वास्थ्य खतरे में नहीं डाल सकते। इसलिए ये फैसला लिया जा रहा है। आशा करते हैं कि तीसरी लहर को हम रोक पाएं। साथ ही ऐसे कदम उठाएं जिससे स्थिति कंट्रोल में रहे और हम सब सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि पिछले दो साल से इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाया था। इसी के मद्देनजर बीसीसीआई ने हाल ही में 16 से अधिक उम्र के क्रिकेटर्स को भी इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की मंजूरी दी थी।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने ऐसे 60 खिलाड़ियों की पहचान की है जिनकी उम्र 16.5 वर्ष से ज्यादा पाई गई। राज्य संघों के अनुरोध पर बोर्ड ने 16 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को भी प्रतिभाग करने की अनुमति दी थी। कहा ये भी जा रहा था कि भारत सरकार ने हाल ही में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के युवाओं के भी वैक्सीन लगने की जानकारी दी थी। ऐसे में उम्मीद थी कि ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। लेकिन अब फिलहाल बोर्ड ने ही इसे स्थगित कर दिया है।