PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

भीख में मिली आजादी’ वाले बयान पर एक बार फिर बुरी तरह से फंसी अभिनेत्री कंगना रनौत,

kangana ranaut again caught in the statement of freedom in begging another complaint filed Actress Bollywood

PTB News मनोरंजन / मुंबई : कंगना रनौत का आजादी पर दिए बयान का मामला अभी शांत नहीं हो रहा है। कंगना के खिलाफ इस मामले में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई सारी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अभी इस मामले में एक ताजा शिकायत दर्ज हुई है। कंगना के ख़िलाफ 28 दिसंबर को मुंबई कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी भरत सिंह ने इस बेतुके बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बयान में उस पर एक और केस होना उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

कंगना ने बहुत पहले ही ये विवादित बयान दिया था उसके बाद कंगना को बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब इतने दिन बाद फिर इस मामले को उठाया जा रहा है। शिकायत विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एडवोकेट आशीष राय और अंकित उपाध्याय के जरिए दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि कंगना रनौत का ये गैरजिम्मेदाराना बयान इंटरव्यू के जरिये विश्वभर में गया था। इस बयान ने भारतीय नागरिकों, महान पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों, नायकों और पूर्व नेताओं की राष्ट्रीय गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

बता दें कि कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमें भीख में आजादी मिली है जिसके बाद से काफी विवाद हुआ है। उनके इस बयान पर हर तरफ आलोचना हो रही है, के जगह तो उन पर एफआईआर भी कर की गई है। कई पॉलिटिकल पार्टीज का कहना है कि उनपर देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया जाए। लगातार हो रहे विवाद के बीच कंगना ने लंबी इंस्टाग्राम स्टोरी लगा कर अपने बयान को सही बताया है। 

उन्होंने लिखा है कि वह अपना पद्मश्री सम्मान वपास कर देंगी अगर कोई उन्हें ये बताएगा कि 1947 में क्या हुआ था? कंगना के ये बयान उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। कंगना ने अपने इस बयान पर कई बार सफाई देने की कोशिश की लेकिन वो अपने बयान पर टिकी हुई दिखाईं दी थी। कंगना को कुछ दिनों पहले पंजाब में किसानों की एक भीड़ ने घेर लिया था जिसकी जानकारी कंगना ने अपने इंस्टाग्राम के मध्याम से दी थी।