PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

सुखबीर बादल के सबसे करीबी विधायक के ठिकानों पर सुबह IT विभाग ने मारी रेड, 17 जगहों से खंगाला जा रहा है कच्चा चिठ्ठा,

ludhiana news IT Raid officials are investigating manpreet iyalis house since morning Akali Dal Leader Punjab

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : विधानसभा क्षेत्र अयाली से अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के घर पर आज सुबह के समय यानि मंगलवार की सुबह आयकर विभाग ने छापामारी की है / बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के 70 अधिकारी ओर कर्मचारी इस जांच में जुटे हुए हैं / विधायक के गांव अयाली के घर, राजनीतिक कार्यालय, अपार्टमेंट्स और कालोनी में जांच की जा रही है /

इनकम टैक्स के कर्मियों के साथ CRPF को भी तैनात किया गया है और इन जगहों पर किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है / इनकम टैक्स के अधिकारी सुबह 6 बजे ही उनके घर पहुंच गए थे और जांच करनी शुरू कर दी / अधिकारियों की तरफ से उनके बिजनेस संबंधी कागजातों की जांच की जा रही है /

ludhiana news IT Raid officials are investigating manpreet iyalis house since morning Akali Dal Leader Punjab

आपको बता दें कि लुधियाना शहर में सुबह के समय पड़ी IT की रेड से हडकंप मचा हुूआ है / बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की तरफ से 17 अन्य संस्थानों पर भी रेड की है और जांच की जा रही है / इनमें ज्यादातर अकाली दल से संबंधित नेता या बिजनेस मैन हैं / यह भी सूचना है कि 500 से भी ज्यादा CRPF के जवान उनके साथ लगाए गए हैं /

आपको यह भी बता दें कि मनप्रीत सिंह अयाली, शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के काफी नजदीकी हैं / वह 2012 में पहली बार विधायक बने थे और इसके बाद 2017 चुनाव में वह एचएस फूलका से चुनाव हार गए थे / इसके बाद वह 2019 में एचएस फूलका द्वारा इस्तीफा दे देने के बाद उपचुनाव में वह फिर से जीत गए थे /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News