PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Cricket की ओलंपिक में होगी फिर वापसी, सिर्फ पांच टीमों को ही मिलेंगे मौका, कितने सालों का लगा समय और क्यों?

cricket-will-return-olympics-after-128-years-only-five-teams-will-be-able-to-participate-big-news

PTB Sports न्यूज़ लंदन : क्रिकेट शायद ओलंपिक में वापसी की राह पर है। क्रिकेट के टी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों की सूची में शामिल किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट टीमें ओलंपिक में पदक जीतने के पात्र होंगी। इससे पहले ओलंपिक में क्रिकेट को पहली बार पेरिस में 1900 के खेलों में एकमात्र स्वर्ण पदक मैच के साथ शामिल किया था।

.

.

रिपोर्ट में कहा है कि ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश के लिए मौजूदा प्रस्ताव में प्रत्येक प्रतियोगिता में पांच टीमें होंगी, जिनकी योग्यता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बनाई गई रैंकिंग के आधार पर होगी और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए इसे शामिल करने पर निर्णय वर्ष के अंत में लिए जाने की उम्मीद है। बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, स्क्वैश और मोटरस्पोर्ट के साथ-साथ क्रिकेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए चुने गए नौ खेलों में से एक है। यह खेल चीन के हांगझू में आगामी एशियाई खेलों में पुरुष और महिला टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

.

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से प्रसारण मीडिया अधिकारों की बिक्री पर असर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मौजूदा ओलंपिक प्रसारण अधिकार व्यक्तिगत खेलों के लिए बेचे गए हैं और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए इसकी कीमत केवल 15.6 मिलियन पाउंड (20 मिलियन डॉलर) बताई गई है। लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट टीमों को ओलंपिक में भाग लेने का आश्‍वासन दिया जाता है, तो 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और बाद में 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक के लिए यह आंकड़ा 150 मिलियन पाउंड तक हो सकता है।

.

.

रिपोर्ट में कहा गया है, “इससे आईसीसी के दीर्घकालिक उद्देश्य की प्राप्ति भी होगी, ओलंपिक के प्रति अतीत की उदासीनता को हाल के वर्षों में विश्‍व स्तर पर खेल का विस्तार करने की इच्छा से बदल दिया गया है और इसके परिणामस्वरूप बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं का टी20 टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।“

.

इसमें आगे कहा गया है कि अगर खेल 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में आता है, तो इंग्लैंड टीम ग्रेट ब्रिटेन के रूप में प्रतिस्पर्धा करेगा। टेक्सास और उत्तरी कैरोलिना में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के चल रहे उद्घाटन सत्र के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट ने प्रमुख रूप से प्रवेश करना शुरू कर दिया है।

.

Latest News