PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

देश के इस प्रसिद्ध एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोग हुए गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप,

maharashtra-mumbai-vsr-ventures-learjet-45-aircraft-skids-off-mumbai-airport-runway-eight-were-on-board-big-news

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर गुरुवार को एक प्राइवेट विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से एयरकॉफ्ट के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में एयरकॉफ्ट में सवार सभी आठ लोग घायल हैं। दरअसल, विमान लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसल गया था।

.

मिली जानकारी के मुताबिक, VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच में लैंडिंग करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया के हवाले से पता चला है कि विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरकॉफ्ट वीटी-डीबीएल मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंडिंग के समय फिसल गया। विमान में छह यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे।

.

.

डीजीसीए ने कहा कि भारी बारिश की वजह से 700 मीटर विजिविलिटी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट ड्यूटी ऑफिसर के मुताबिक, भारी बारिश के कारण एयरकॉफ्ट रनवे से फिसल गया और फिर डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, एयरकॉफ्ट में सवार सभी आठ लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी में एयरपोर्ट ड्यूटी ऑफिसर ने तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया।

.

.

एयरकॉफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रनवे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में रनवे को खोल दिया गया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, विस्तारा की दो और अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि एयर इंडिया के विमान को अहमदाबाद की ओर भेजा गया।

.

Latest News

Latest News