PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, कलयुगी बेटे ने एक मोबाइल की खातिर मां को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी,

crime news son pushed mother from roof in patiala Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां त्रिपड़ी थाना के अंतर्गत एक इलाके में मोबाइल चलाने से रोकने पर मां से मारपीट कर बेटे ने उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिमागी तौर पर परेशान है।

राजन बहिल निवासी त्रिपड़ी ने पुलिस को बताया कि उनकी माता रेखा रानी (52) अपने छोटे बेटे गोबिंद बहल के साथ आनंद नगर-ए में किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार तड़के तीन बजे उसे मां के बगल वाले मकान में रहने वाले किरायेदार से सूचना मिली कि उसका दिमागी तौर पर परेशान भाई गोबिंद बहिल माता के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। उसने लड़ाई के दौरान मारपीट के बाद मां को पहली मंजिल से नीचे धक्का देकर गिरा दिया है। जिस कारण मां के सिर में काफी गंभीर चोट आई है।

मौके पर पहुंच कर राजन बहिल तुरंत अपनी मां को सरकारी राजिंदरा अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राजन बहिल के मुताबिक मां ने भाई को मोबाइल बंद कर सो जाने को कहा था। इस बात से वह काफी भड़क गया। पहले उसने मां के साथ मारपीट की और फिर उसे पहली मंजिल से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। साल 2017 से उनका भाई डिप्रेशन में है और उसका इलाज भी चल रहा है।

Latest News