PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर पुलिस की सिख फॉर जस्टिस’ से सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों के घरों पर अचानक की रेड, मचा हड़कंप,

punjab jalandhar police big Breaking action on khalistan memorandum sikh for justice Terrorist

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते करतारपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज यानि गुरुवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान मेमोरेंडम सिख फॉर जस्टिस 2020 के सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों के घरों पर अचानक रेड कर दी। इस दौरान उन लोगों से पूछताछ की गई और उनके घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कई लोग घरों में मौजूद नहीं थे।

इस दौरान डीएसपी करतारपुर सुरेंद्र पाल ढोगरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में खालिस्तान मेमोरेंडम में एक्टिव लोगों से पूछताछ की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की रेड के दौरान लोगों से पूछताछ की, ताकि उन्हें पता चल सके कि वो लोग खालिस्तान मेमोरेंडम सिख फॉर जस्टिस को लेकर अभी भी एक्टिव है या नहीं, साथ ही उन लोगों के घरों की तलाशी ली गई है, उनके मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है।

डीएसपी ने आगे कहा कि जांच के दौरान पुलिस को कोई शकी वस्तु नहीं मिली। बस मोबाइल को जांच के लिए पुलिस अपने साथ ले गई है और कुछ पासपोर्ट भी जांच के लिए जब्त किए गए है। जो घर रेड के दौरान घर में मौजूद नहीं मिली उन्हें फिर पूछताछ के लिए लाया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन की शुरूआत अमेरिका में साल 2007 में हुई थी।

इस संगठन का एजेंडा पंजाब में अलग खालिस्तान बनाने का है। अमेरिका में वकील गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ का प्रमुख चेहरा है जो लगातार सुर्खियों में रहता है कि सिख फॉर जस्टिस संगठन ने साल 2020 में एक आयोजन करने की कोशिश की थी, जिसमें सिखों को शामिल होने के लिए कहा गया था और खालिस्तान बनाने के लिए कैंपेन को बढ़ावा देने की कोशिश भी की गई थी।

Latest News