PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज उस समय सनसनी फेल गई जब बटाला के गांव बहादुर हुसैन में पंजाब एंड सिंध बैंक को लूटेरों ने निशाना बनाया और मौके से भागने में कामयाब हो गए /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नकाबपोश लुटेरों ने इस दौरान गन पाइंट पर दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार लूट की वारदात को अंजाम दिया / यही नहीं लुटेरे जाते समय बैंक गार्ड की डबल बैरल राइफल और 50 कारतूस भी साथ में ले गए /
वहीं पुलिस को दिए बयानों में ब्रांच मैनेजर विकास ने बताया कि करीब डेढ़ बजे दो लोग बैंक के अंदर ग्राहक बनकर आए और कर्मचारियों से पैसा जमा करवाने के फार्म मांगे / इसी दौरान दो लोग मुंह ढके अंदर पहुंचे और बैंक गार्ड बलविंदर सिंह पर गन तान दी /
इसके बाद पहले से ही बैंक के अंदर लुटेरों के साथी ने कैशियर से करीब साढ़े तीन लाख रुपए छीनकर अपने साथ लाए बैग में रख लिए और जाते समय लुटेरे अपने साथ गार्ड की 12 बोर की गन और 12 कारतूस भी ले गए / यह सभी लुटेरे सफेद रंग की 1-20 कार में बैठकर आए थे /
वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी बैंक मैनेजर के बयानों के आधार पर आगे की जांच में जुट गई / फ़िलहाल सभी लुटेरे बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं और अब पुलिस इन सभी CCTV फुटेज के आधार पर लूटेरों की शिनाख्त में जुट गई है /



































