PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

शिरोमणि अकाली दल ने जारी किया चुनाव मेनिफेस्टो, ट्रांसपोर्टरों के लिए भी किए बड़े ऐलान,

sukhbir badal released his election manifesto for transporters Amritsar Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज यानि बुधवार को अमृतसर पहुंचे / इस अवसर पर सुखबीर बादल ने पत्रकारों के साथ बातचीत की / इस दौरान सुखबीर बादल ने अपना चुनाव मेनिफेस्टो जारी किया /

यह मेनिफेस्टो शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठजोड़ की सरकार ने ट्रांसपोर्टरों और परिवारों के लिए जारी किया गया / उन्होंने कहा कि इस मेनिफेस्टो को उनकी सरकार आने पर लागू किया जाएगा / आज जारी किए गए इस मेनिफेस्टो में विशेष सहूलियतें मिलेंगी / उन्होंने कहा कि हैवी लाइसेंस के लिए हर जिले में सैंटर बनाए जाएंगे /

ट्रांसपोर्टरों की यूनियनें होंगी और ये यूनियनें जिला एस.डी.एम. के नीचे काम करेंगी / इसके साथ ही युवाओं को रोजगार देने के लिए हर शहर में ई-रिक्शा बिना ब्याज से दिए जाएंगे / ट्रांसपोर्टरों से संबंधित प्रत्येक ऑपरेटर की इंश्योरेंस भी पंजाब सरकार द्वारा ही करवाई जाएगी / उन्होंने कहा कि वसूल की जाने वाली गुंडा पर्ची को बंद कर दिया जाएगा /

आगे बातचीत करते उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत-से शहरों में ऑटो रिक्शा नाजायज चल रहे हैं / इन ऑटो रिक्शा को सरकार अपने कब्जे में लेकर उन लोगों को ई-रिक्शा दिलवाएगी जिससे शहर से प्रदूषण और ट्रैफिक भी कम किया जा सके / उन्होंने कहा कि अगर पंजाब की आने वाली युवा पीढ़ी बेरोजगार है और वह ई-रिक्शा चलाना चाहे तो सरकार उसे भी फाइनेंस और ई-रिक्शा लेकर देगी /

इसके साथ उन्होंने कहा कि एक ट्रांसपोर्टर का वेलफेयर बनाया जाएगा, जिसमें कम-से-कम 5 साल ट्रांसपोर्टर यूनियन चलाने वाले नुमाइंदे उसके मैंबर होंगे / इस वेलफेयर का बजट 25 करोड़ रखा जाएगा / इसके साथ ही अगर किसी चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है और उसका भी बीमा सरकार द्वारा ही किया जाएगा /