PTB News

Latest news
NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

दादर-अमृतसर एक्सप्रैस के कोच में पड़े लावारिस बैग से बरामद हुए दो शव,

PTB न्यूज़ संगरूर : आज जिला संगरूर के अधीन पड़ते धुरी रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई / जब धुरी स्टेशन पर पहुंची रेल गाड़ी के एक डिब्बे के अंदर से लावारिस सूटकेस में एक औरत और बच्ची का शव बरामद हुआ /

जानकारी के अनुसार घटना संबंधी सुचना मिलते ही जिला संगरूर की जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और घटना संबंधी जाँच में जुट गई / पुलिस के अनुसार उन्हें यह शव गाड़ी नंबर 11057 दादर-अमृतसर एक्सप्रैस के एस-4 कोच में पड़े एक लावारिस सूटकेस में से बरामद हुए हैं / पुलिस ने जब इस सूटकेस का ताला खोला तो उसमें से उन्हें एक 23-24 साल की औरत और 5-6 महीनों की एक बच्ची की लाश बरामद हुई / फ़िलहाल दोनों ही शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है / दोनों शवों की पहचान तो नहीं हो पाई है लेकिन घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है /