PTB Crime न्यूज़ दसूहा/होशियारपुर : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जिला होशियारपुर के दसूहा में किराया मांगने गए एक मकान मालिक पर किरायदार ने ही जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किरायेदार प्रवासी दंपति हैं और एक अन्य व्यक्ति ने मकान मालिक नरेश कुमार पर ईंटों और डंडों से हमला किया, जिससे मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
. .वहीं मिली जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार ने कैंथा मोहल्ले में अपना घर एक प्रवासी परिवार को किराए पर दिया था। यह परिवार पिछले छह महीनों से किराया नहीं दे रहा था। जब मकान मालिक नरेश कुमार किराया मांगने पहुंचे, तो किराएदार गुड्डू कुमार, उसकी पत्नी शीला कुमारी और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमले में नरेश कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
. .जिसके बाद घायल मकान मालिक को तुरंत मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि नरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। फ़िलहाल दसूहा पुलिस ने मकान मालिक के पुत्र साहिल के बयानों के आधार पर किराएदार गुड्डू कुमार, उसकी पत्नी शीला कुमारी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
. .वहीं पुलिस ने गुड्डू और शीला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी प्रवासी द्वारा किसी पर हमला किया गया हो, लेकिन इस तरह की गंभीर परिस्थियों में भी पुलिस व प्रशासन कोई ख़ास ठोस कदम नहीं उठा रही, जिसकी वजह से आम जनता को इस तरह के हादसों का शिकार लगातार हो रहे हैं।
.




































