.
.
delhi brutal rape case with miner 6 years old girl in delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेप पीड़िता 6 साल की एक मासूम बच्ची को भर्ती कराया गया है / रात के समय एक रिक्शेवाले ने इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था / डॉक्टरों के अनुसार जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत इतनी खराब थी कि उसके शरीर के हर अंग पर टांके लगाने पड़े /
.
.
डाक्टरों के अनुसार बच्ची अपनी आंख भी बड़ी मुश्किल से खोल पा रही है / उसे इतना दर्द हो रहा है कि रोने पर उसकी आवाज़ भी नहीं निकल पा रही है / बच्ची के शरीर पर जगह-जगह काटने और नाखूनों के निशान हैं / डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 1 साल लगेगा /
.
बच्ची को देखने अस्पताल पहुंची दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्होंने पिछले 4 साल में रेप की शिकार जिंदा कोई ऐसी बच्ची नहीं देखी जैसी इसकी हालत कर दी गई है / ऐसा लग रहा है मानो बच्ची के शरीर को धागे से सिल दिया गया है /
.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची जनकपुरी इलाके की रहने वाली है / रविवार रात वो अपने परिवार के साथ सोई हुई थी / तभी आरोपी रिक्शा चालक अरुण उसे उठाकर ले गया / उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे मारने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उसे कुछ लोगों ने देख लिया / घटना की खबर लगते ही भीड़ जुट गई /
.
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया / वहीं जानकारों का कहना है कि बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है / बता दें कि कुछ दिन पहले द्वारका में भी इसी तरह से एक बच्ची दरिंदगी की शिकार हुई थी / डॉक्टरों ने मजबूर होकर इंफेक्शन फैलने के डर से पीड़ित बच्ची के दो अंगों को निकालना पड़ा था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi brutal rape case with miner 6 years old girl in delhi

































