.
.
shimla avalanche in shrikhand mahadev yatra 2019 four pilgrims injured many stranded
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक / शिमला / कुल्लू : श्रीखंड यात्रा के दौरान पार्वती बाग के पास नैन सरोवर में एक ग्लेशियर गिर गया / इस कारण यात्रा पर गए तीर्थ यात्री फंस गए / हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया / एसडीएम आनी ने बताया कि इस घटना में चार तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं / उन्हें 6 बजकर 30 मिनट पर पार्वती बाग लाया गया और प्राथमिक उपचार भी दिया गया, साथ ही भीम द्वार पर यात्रा को रोका गया है /
.
.
लगभग 50 से 60 तीर्थयात्रियों को ग्लेशियर गिरने वाले स्थान से बचा कर निकाला गया है / चार घायल तीर्थ यात्रियों को पार्वती बाग से बचाया गया उनमें लुधियाना के राजीव, पुणे से विवेक, महाराष्ट्र के एक बाबा, पुणे महाराष्ट्र से नमलेश पटेल हैं / अहमदाबाद से महिला तीर्थयात्री दिव्यांगनी व्यास उम्र 35 वर्ष को पार्वती बाग से एक किमी ऊपर से निकाला गया यहां इनको ऑक्सीजन की कमी के कारण घुटन हो रही थी /
.
.
इनको प्राथमिक चिकित्सा दी गई और पार्वती बैग शिविर में लाया गया / नैन सरोवर में ग्लेशियर टूटने, विभिन्न बिंदुओं पर लैंड/रॉक खिसकने और बारिश होने के कारण शीर्ष की ओर तीर्थयात्रियों का आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
shimla avalanche in shrikhand mahadev yatra 2019 four pilgrims injured many stranded

































