PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अब दिल्ली से दोहा जा रहे कतर एयरवेज की फ्लाइट को लेकर आई बड़ी खबर, 100 से ज्यादा यात्री सवार,

delhi doha qatar airways flight qr 579 karachi pakistan National

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : ‘कतर एयरवेज़’ के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में से धुआं निकलने के संकेत के बाद, उसे आज यानि सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा गया / विमान कम्पनी ने यह जानकारी दी / विमान कम्पनी ने एक बयान में बताया कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है, जहां आपात सेवाएं उसकी जांच कर रही हैं /

सभी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए विमान से उतार दिया गया है / कम्पनी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और यात्रियों को दोहा तक पहुंचाने के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है / विमान कम्पनी ने कहा कि हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं, आगे की यात्रा के लिए उनकी सहायता की जाएगी / ‘कतर एयरवेज़’ ने कहा कि 21 मार्च को दिल्ली से दोहा जा रहे विमान संख्या क्यूआर 579 के कार्गो होल्ड में से धुआं निकलने के संकेत के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और उसे कराची में सुरक्षित उतार लिया गया /

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार एक कार्डियोलॉजिस्ट ने ट्वीट कर इस स्थिति की शिकायत की, डॉ. समीर गुप्ता ने ट्वीट किया कि QR579 की स्थिति क्या है / दिल्ली-दोहा फ्लाइट को कराची की ओर डायवर्ट किया गया? कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, यात्रियों को कोई भोजन या पानी नहीं दिया जा रहा है / कस्टमर केयर को पता नहीं है / कृपया मदद करें / वहीं, एक अन्य यात्री रमेश रालिया ने लिखा कि कई लोगों की दोहा से कनेक्टिंग फ्लाइट है लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि विमान कराची से कब उड़ान भरेगा /