PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किया अपना नामांकन, मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद रहे मौजूद,

Jalandhar nominations filed by candidates for rajya sabha elections

PTB Big Political चंडीगढ़ : राज्यसभा चुनाव 31 मार्च को होने जा रहे हैं / आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब से राज्यसभा के लिए 5 उम्मीदवारों की घोषणा की है / इनमें जालंधर के क्रिकेटर हरभजन सिंह, फगवाड़ा में LPU प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अशोक मित्तल,

आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा, लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा और दिल्ली के आई.आई.टी. प्रोफेसर डॉ. संदीप पाठक शामिल हैं / नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है / इसके तहत क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया /

Jalandhar nominations filed by candidates for rajya sabha elections

वहां डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया / इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है और वह अपनी मां के साथ नामांकन दाखिल करने आए हैं /

अरविंद केजरीवाल ने उन पर भरोसा दिखाया है जो उन्हें इतनी कम उम्र में यहां भेजा हैँ / राघव चड्ढा ने कहा कि वह कोशिश करेंगे भगवंत मान की कमी सांसद में दिखे / वहीं हरभजन सिंह ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि खेल के जरिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़े और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाए /

उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य खेलों को बढ़ावा देना होगा / इसके अलावा सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा / आपको यह भी बता दें कि हरभजन सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी हैं /