PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र ने इन्र्डो नेपाल कराटे चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मैडल,

Ivy World School-'Indo-Nepal Karate Championship 2021’

PTB न्यूज़ शिक्षा : आज आईवी वर्ल्ड स्कूल में खुशी का वातावरण उस वक्त हर्षोउल्लास से प्रफुलित हो गया जब आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा दूसरी के होनहार छात्र प्रतीन्दर सिंह ने इन्र्डो नेपाल कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता पंजाब के अमृतसर में आयोजित हुई थी। होनहार आइवियन प्रतीन्दर सिंह ने अपने कठिन परिश्रम से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसने भारतीय प्रतियोगी के रूप में सात वर्षीय आयु के जूनियर लड़कों के वर्ग में भाग लिया था।

चूँकि आईवी वर्ल्ड स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय समय पर विभिन्न की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और उसी के परिणामस्वरूप आइवियन प्रतीन्दर सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके भारत और आईवी वर्ल्ड स्कूल की शान में चार चॉंद लगा दिए।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने उसे बधाई दी और उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधान के.के. वासल. चेयरमैन संजीव कुमार वासल ,उप प्रधान आर.के. वासल, डायरेक्टर श्रीमती ईना वासल और सी.ई.ओे, राघव वासल ने आइवियन प्रतीन्दर सिंह को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अपने संबोधन में सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वांंगीण विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा जिसके फलस्वरूप बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उनकी प्रतिभा का विकास भी हुआ है।