PTB Big न्यूज़ दिल्ली : राजस्थान में भी “Omicron” वैरिएंट के 9 मामले सामने आ गया हैं / महाराष्ट्र में आठ नए मामलों और दिल्ली में 1 मामले की अभी तक पुष्टि के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है / राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के नए वैरिएंट “Omicron” के 9 मरीज पाए गए हैं /
चिकित्सा विभाग के सचिव वैभव गालरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार की जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में 9 लोग कोरोना के नए वैरिएंट “Omicron” से ग्रसित पाए गए हैं / गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के चार लोगों को पूर्व में ही RUHS अस्पताल में भर्ती करवा दिया था / उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हें भी RUHS में भर्ती किया जा रहा है /
उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके सम्पकर् में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से नौ लोग कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट “Omicron” से पॉजिटिव पाए गए हैं / उन्होंने बताया कि परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था / विभाग ने सीकर में उन सभी आठ लोगों की भी ट्रेसिंग की वे सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं /
उन्होंने बताया की संपर्क में आए सभी लोगो की व्यापक स्तर पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं / गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के जयपुर में आने के बाद से ही विभाग पूरी तरह सक्रिय था तथा लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी / उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सघन कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उपचार प्रारंभ कर दिया जाएगा /
इन 5 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन का न्य वैरिएंट, जिनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मामले, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 8 केस, दिल्ली और गुजरात में 1-1, कर्नाटक में 2 केस अभी तक सामने आये हैं / सभी राज्यों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने व सुरक्षा के लिए मास्क पहनने व सेनिटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा है /



































