PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी कॉलेज की यूनिट का आज धरने का छठा दिन,

Today is the sixth day of the strike of the unit of HMV College Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन PCCTU के आह्वान पर चल रहे एजुकेशन बंद ने आज छठे दिन में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही पीएयू लुधियाना में चल रहा डॉ एच एस किंगरा, प्रधान पीफैक्टो के आमरण अनशन का भी छठा दिन आरंभ हो गया।

एचएमवी लोकल यूनिट की प्रधान डा आश्मीन कौर ने यूनिट सदस्यों की धरने के दौरान संबंधित करते हुए कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि किंगरा जी के आमरण अनशन का छठा दिन होने के बावजूद उनसे अभी तक कोई भी मंत्री मिलने तक नहीं आया। लेकिन अध्यापकों का जज्बा बहुत मजबूत है।

सरकार को अपना अङियल रवैया छोड़कर मांगों को मानना ही होगा। यूनिट के सेक्रेटरी डॉ शालू बत्रा ने कहा कि सरकार इस प्रकार का रवैया अपनाकर पंजाब में शिक्षा का भविष्य अंधकारमय बना रही है। पहले करोना के कारण और अब एजुकेशन बंद के कारण शिक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा हम अध्यापक भी कक्षाओं से बाहर निकल कर खुश नहीं है लेकिन यह हमारे हकों की लड़ाई है।यूनिट की ज्वाइंट सचिव डॉ सीमा खन्ना ने भी यूनिट सदस्यों में जोश भरा। डॉ. किंगरा की सपोर्ट में आज से श्रीमती सविता व श्रीमती शेफाली ने 9:00 से 3:00 तक भूख हड़ताल की। सभी यूनिट सदस्यों ने उनके जज्बे को सलाम किया।