PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने जीती 6 करोड़ की लॉटरी, 30 साल से खरीद रहा था टिकट,

delhi retired post master wins 6 crore lottery

PTB न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना की एक लॉटरी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर दिल्ली के रिटायर्ड पोस्टमास्टर रातों-रात करोड़पति बन गए। टिकट पर 6 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। दिल्ली के पश्चिम विहार के रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश ने बैसाखी बंपर जीता है। ओमप्रकाश पिछले 30 वर्षों से लाटरी खरीद रहे थे। उन्होंने 1 अप्रैल को लाटरी गांधी ब्रदर्स की घंटा घर स्थित दुकान नंबर 55 से ये टिकट खरीदा था।

.

.

18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया। पहला इनाम B-सीरीज 520720 नंबर है। इस लाटरी को ओमप्रकाश ने 500 रुपए में खरीदा था। बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाक घर से पेंशन मिलती है इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद होंगे और अनाथ आश्रम में भी जरूर मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है। पूरे परिवार में आज खुशी की लहर है।

.

.

रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओम प्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनके रिश्तेदार रहते है। वह अक्सर लुधियाना आते रहते है। पिछले 30 साल से लॉटरी खरीद रहे है। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। मैंने लाटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो मुझे पता चला कि मेरा बंपर लग गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। मेरा बेटा मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पूरा परिवार चौंक गया जब बंपर का पता चला। हमने तुरंत गांधी ब्रदर्स को फोन किया 

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : प्रेस क्लब की मर्यादा और पत्रकारिता की साख पर मंडराता संकट

.

लेकिन उस दिन उसने बात नहीं हो पाई। वह जश्न में व्यस्त थे। अगले दिन जब पता चला तो उन्होंने हमें लुधियाना बुलाया। हमारी लाटरी क्लेम करवाई। लाटरी क्लेम करने में हमारे सिर्फ कागजात लगे है और कोई पैसा फालतू नहीं लिया। ओम प्रकाश की आयु 80 साल है। परिवार में बेटा मनोज हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि इससे पहले कभी कोई इनाम नहीं जीता। दिल्ली से लुधियाना अपने रिश्तेदारों के पास आते रहते थे। उनकी साली यहां रहती हैं। इनाम जीतने पर सबसे पहले उन्होंने बेटे मनोज को बताया कि ड्रा निकला है। उन्होंने कहा कि पैसा मिलने में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे।

.

.