PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

3 साल की बच्ची सहित माता-पिता ने की आत्म/ह/त्या, तीनों का पंखे से लटकता मिला श/व

Kurukshetra family tragedy parents and child death case

.

.

PTB Sad न्यूज़ कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पूरे परिवार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, बच्ची की गंभीर बीमारी के कारण परिवार बहुत परेशान था। इसी तनाव में आकर माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली। सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि

.

.

प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में 3 लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : प्रेस क्लब की मर्यादा और पत्रकारिता की साख पर मंडराता संकट

.

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

.

.