PTB News

Latest news
जालंधर, प्रसिद्ध University के 2 Student को केरल पुलिस ने नशा तस्करी मामले में किया गिरफ्तार, जालंधर, कांग्रेस पार्टी से BJP में शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू सहित कई नेताओं की सुरक्षा केंद्र सर... पंजाब में बड़ी वारदात, लकड़ी माफिया ने चलाई सरपंच पर अंधाधुंध गोलियां, दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल विपश्यना समाप्ति के बाद सीधे पहुंचे अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत... आयुष्मान योजना, लिमिट 70 से घटाकर होगी 60, 5 लाख से बढ़कर हो सकती है 10 लाख, पंजाब सरकार करेगी पंजाब पुलिस में तैनात कई पुलिसकर्मियों को बर्खास्त, पढ़ें सूचि, जालंधर ED ने तैयार की Fake ट्रैवल एजेंटों की सूचि, कई सरपंच-पंच भी ED की रडार पर, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में फूलों की होली के साथ पर्यावरण के अनुकूल मनाया गया उत्सव, पूर्व कांग्रेसी MLA पर हुआ कातिलाना हमला, PSO व समर्थक भी घायल, हमलावरों ने की 12 राउंड फायरिंग, Vid... जालंधर, चोरी की वारदात कर फरार हुए नेपाली नौकर दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
Translate

दिल्ली में आज किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा साफ, यह नेता हैं लिस्ट में,

delhi-who-will-become-the-chief-minister-delhi-will-be-announced-today

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस राज से आज पर्दा उठने जा रहा है। भाजपा की संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। अब इसके बाद शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में नए सीएम को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

.

बीजेपी के अब तक के इतिहास पर नज़र डालें तो पार्टी चौंकाने वाले नामों की घोषणा करती रही है। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव, राजस्थान में भजन लाल शर्मा और हरियाणा में नायब सिंह सैनी इसके ताजा उदाहरण हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि क्या भाजपा इन राज्यों की तर्ज पर दिल्ली में भी कोई चौंकाने वाला नाम घोषित करेगी? या फिर लोकप्रिय चेहरों पर दांव लगाएगी? सूत्रों की माने तो सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम है।

.

इसके अलावा शिखा राय, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता और आशीष सूद का नाम भी इस कतार में है। वहीं वरिष्ठ विधायक सतीश उपाध्याय और मोहन सिंह बिष्ट भी रेस में बताए जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

.

delhi-who-will-become-the-chief-minister-delhi-will-be-announced-today

.

साथ ही उन पर एक आपराधिक केस है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। लिस्ट में तीसरे नाम की बात की जाए यह नाम विजेंद्र गुप्ता (61) का है। विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद गुप्ता रोहिणी से जीते हैं।

.

उनके पास 16.1 करोड़ की संपत्ति है और चार क्रिमिनल केस दर्ज हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस तरह अनुभव के मामले में वे बाकियों से काफी आगे हैं। दावेदारों में एक और नाम 58 साल के आशीष सूद का है, वह जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और गोवा के प्रभारी है। इसके अलावा इस रेस में एक नाम सतीश उपाध्याय का भी है। सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से विधायक है।

.

वे दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि भाजपा 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। ऐसे में कल यानी 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में रामलीला मैदान में ही सीएम पद की शपथ ली थी और अब भाजपा का नया मुख्यमंत्री भी रामलीला मैदान से शपथ लेने जा रहा है।

.

Latest News