PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

Deport Case मामले में पुलिस ने की Travel Agent की पहली गिरफ्तारी, मिले 6 करोड़ रूपये,

deport-case-illegal-donkey-route-america-first-arrest-of-travel-agent-anil-batra-haryana

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में NRI पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अनिल बत्रा निवासी शांति नगर टेका मार्केट थानेसर कुरूक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे प्रताप नगर स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। आरोपित अनिल बत्रा ने सूरीनाम का वीजा व टिकट का इंतजाम किया था

.

और यह एजेंट के संपर्क में था। गुरविंदर सिंह सूरीनाम से दक्षिणी अमेरिका के अन्य देश जैसे ब्राजील व कोलंबिया तक पैदल रास्ता तय करने के बाद मध्य अमेरिका में दाखिल हुआ था। मध्य अमेरिका में उसने पनामा, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडरूस, गुआटेमाला व मैक्सिको जैसे देशों में यात्रा की थी। जहां से गुरविंदर सिंह तस्करों की मदद से अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। 14 फरवरी 2025 तक

.

.

अनिल बत्रा के खाते में छह करोड़ 35 लाख 13610 रुपये मिले हैं और इस बैंक खाते को पुलिस ने सीज करवा दिया है। अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाब के युवकों के मामले में डीजीपी ने चार मेंबरी कमेटी बनाई है। यह कमेटी एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा शिव वर्मा, DIG डॉ. एस भूपति और डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह का नाम शामिल है।

deport-case-illegal-donkey-route-america-first-arrest-of-travel-agent-anil-batra-haryana

इस कमेटी की अध्यक्षता में एसएसपी के निर्देशों पर चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद DSP NRI मामले गुरबंस सिंह बैंस की अध्यक्षता में थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अभय चौहान व उनकी टीम ने इस आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अमेरिका से डिपोर्ट हुए गुरविंदर सिंह के अनुसार वह चार भाई हैं और तीन भाई शादीशुदा है। वह विदेश जाने का इच्छुक था और

.

.

हरियाणा में रिश्तेदार की शादी के फंक्शन में करनाल के रहने वाले आरोपित एजेंट से उसकी मुलाकात हुई थी। इसने दावा किया कि वह पचास लाख रुपए लेकर तीन हफ्तों में विदेश भेज देगा, जिसके बाद सौदा 45 लाख रुपए में तय हुआ। गुरविंदर सिहं ने अपनी तीन बीघा जमीन बेच 18 लाख रुपए जुटाए और 15 लाख एजेंट को एडवांस दिया। बाकी रकम लोन व रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपित को चुकाई थी।

.

.

Latest News