PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) जालंधर में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन,

st-soldier-college-co-ed-jalandhar-organised-its-15th-annual-sports-meet

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (सह-शिक्षा) जालंधर में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक प्रोफेसर मनहर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शारीरिक शिक्षा अध्यापिका मिस गुरजीत कौर और वाणिज्य अध्यापक गौरव कपूर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सबसे पहले परेड की और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लेने की शपथ ली।

.

.

.

इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, तीन टांग दौड़, बोरी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में लड़के और लड़कियों दोनों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

.

.

लड़कों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब कक्षा +2 के आशीष को दिया गया, जबकि लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब कक्षा बीए प्रथम की नीतू को दिया गया। कॉलेज समूह की पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने उनकी सराहना की और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.

.