PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, ढाबा चलाने वाले की तेजधार हथियारों से हत्या, पंजाब पुलिस ने किया तीन लोगों पर केस दर्ज,

dhaba owner Amritsars murdered with sharp weapons in amritsar Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में मजीठा थाना के अधीन पड़ते भाई शालो जी मोड़ के पास ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से मंगलवार की रात हत्या कर दी गई / पता चला है कि पुरानी रंजिश में हुए उक्त हत्याकांड को बाइक पर सवार तीन युवकों ने अंजाम दिया है / थाना प्रभारी हर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है / शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है /

बताया जा रहा है कि भाई शालो जी मोड़ के पास रहने वाले करमजीत सिंह इलाके में ही ढाबा चलाने का काम करते हैं / मंगलवार की देर रात वह अपने ढाबे पर काम कर रहे थे कि इस बीच बाइक पर सवार तीन युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके पास पहुंच गए / आरोपितों ने करमजीत सिंह लाडी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी /

आसपास के लोगों ने जब शोर शराबा सुना तो वह घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक हत्यारे वहां से फरार हो चुके थे / किसी तरह करमजीत सिंह लाडी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी / पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /