PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. द्वारा शहीद-ए-आज़म स: भगत सिंह को अर्पित की गई श्रद्धांजलि,

KMV Pays Nostalgic Tribute to Shaheed-E-Azam Sardar Bhagat Singh

के.एम.वी. में स्थापित शहीद भगत सिंह हेरिटेज मेमोरियल पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा शहीद-ए-आज़म स: भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि स: भगत सिंह, श्री राजगुरु एवं श्री सुखदेव के द्वारा देश के लिए दी गई शहादत सभी के मनों में सदा विनम्रता एवं श्रद्धाभाव पैदा करती है.

उन्होंने कहा कि स: भगत सिंह की सोच पर पहरा देकर उनके द्वारा देश प्रेम के संदेश के प्रचार एवं प्रसार के साथ अपने देश के विकास एवं राष्ट्र उत्थान में अपना योगदान डालना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैं. आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि के.एम.वी. जैसी राष्ट्रवादी संस्था में उस समय के प्रिंसिपल आचार्या लज्जावती जी के समय दौरान शहीद-ए-आज़म स: भगत सिंह के द्वारा आज़ादी संग्राम के दौरान हॉस्टल में शरण लेना अपने आप में एक बेहद गौरव में ही विषय है.

जिस ने यहां की छात्राओं में देशभक्ति के भावों को और अधिक पक्का किया और देश की आज़ादी की लहर में अपना योगदान डालने वाली महिलाओं में कन्या महा विद्यालय की छात्राओं का नाम अग्रणी रहा. ऐसी राष्ट्रवादी विरासत के कारण ही यहां देश के पांच राष्ट्रपति एवं पांच प्रधानमंत्रियों के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रही शख्सियतों के द्वारा भी यहां पर फेरी डाली जा चुकी है. कन्या महा विद्यालय में स: भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धा पर केंद्रित एक मेमोरियल भी स्थापित किया गया है जहां समूह के.एम.वी. परिवार के द्वारा इस महान शख्सियत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर विद्यालय के संगीत विभाग के द्वारा जहां भगत सिंह जी के प्यारे गीत गाकर फिजा में देशभक्ति के रंग भरे गए वहीं साथ ही छात्राओं ने भगत सिंह जी पर आधारित कविताएं गाकर भी अपने मनोभाव पेश किए. इस अवसर पर डॉ. गुरजोत, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. नीरज मेनी, श्रीमती आनंद प्रभा, श्रीमती दलेर कौर एवं हॉस्टल का समूह स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे.