PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

खबर जरा झटके वाली- क्योंकि 100 रुपए में बिक रहे हैं आलीशान घर, जाने पूरा मामला,

different-luxurious-houses-being-sold-for-rs-100-france

PTB Shocking न्यूज़ फ़्रांस : घर खरीदने का सपना कौन नहीं देखता, लेकिन अगर आपको सिर्फ 100 रुपए बड़ा घर मिल रहा हो तो आप हैरान रह जाएंगे। यह ऑफर फ्रांस के एक शहर में चल रहा है, जहां आप सिर्फ 100 रुपए देकर घर के मालिक बन सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें आपको पूरी करनी होंगी। घर खरीदने का सपना कौन नहीं देखता! लेकिन अगर आपको पता चले कि

.

.

फ्रांस में सिर्फ 1 यूरो (करीब 100 रुपए) में बड़ा घर मिल रहा है, तो आप हैरान रह जाएंगे। फ्रांस के अंबर्ट शहर में घटती आबादी को बढ़ाने के लिए ये अनोखी योजना चलाई जा रही है। अंबर्ट में फिलहाल सिर्फ 6,500 लोग रहते हैं। हालांकि, इस घर को खरीदने के लिए कुछ शर्तें हैं। पहली बार खरीदने वालों के लिए ये घर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए हैं जो पहली बार घर खरीद रहे हैं।

.

जिन्होंने पहले कभी घर खरीदा है, वे इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकते। घर खरीदने वालों को उसे रहने लायक बनाने के बाद कम से कम 3 साल तक वहां रहना होगा। अगर आप घर खरीदकर उसे किराए पर चढ़ाने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए नहीं है। शर्त पूरी न करने पर सरकारी अनुदान वापस लिया जा सकता है और जुर्माना भी देना पड़ सकता है। सच ये है कि ये घर बहुत खराब हालत में हैं।

.

.

यानी, रेनोवेशन (मरम्मत) में भारी-भरकम खर्चा आएगा। छत, बिजली के तार और दीवारों को ठीक करना होगा। खरीदारों को एक लिखित योजना भी देनी पड़ सकती है, जिसमें काम का विवरण और समय-सीमा बतानी होगी। साफ है कि लाखों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। कई यूरोपीय शहर ऐसी ही योजनाएं चला रहे हैं, जहां सस्ते घर देकर वे नए लोगों को आकर्षित करते हैं।

.