PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एचएमवी में डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के अंतर्गत छात्राओं ने सीखे कंप्यूटर कौशल,

students-gain-hands-on-computer-skills-under-dbt-star-college-scheme-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या डॉ. अजय सरीन के कुशल नेतृत्व में हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को कंप्यूटर संबंधी आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। कंप्यूटर विज्ञान के सहायक प्रोफेसर श्री प्रदीप मेहता ने छात्राओं को गूगल फॉर्म के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

.

.

उन्होंने समझाया कि यह एक सरल लेकिन प्रभावशाली टूल है, जिसकी सहायता से ऑनलाइन सर्वेक्षण, क्विज और फीडबैक फॉर्म तैयार किए जा सकते हैं। यह शिक्षा, व्यवसाय और व्यक्तिगत परियोजनाओं में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंदर मोहन जिंदल ने कंप्यूटर हार्डवेयर के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी और कंप्यूटर प्रणाली के संपूर्ण कार्यप्रणाली को समझाया।

.

.

उन्होंने पीडीएफ दस्तावेजों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और माइक्रोसाफ्ट ऑफिस जैसे नि:शुल्क टूल्स का उपयोग कर दक्षता बढ़ाने के तरीके बताए। इस सत्र का सफल समन्वयन डीबीटी समन्वयक डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। उन्होंने डिजिटल कौशलों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। कंप्यूटर विज्ञान पी.जी. विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता अरोड़ा ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया और तकनीकी दक्षता की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

.

.