PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

नए साल के जश्न में पड़ा रंग में भंग, आज से धारा 144 हुई लागू, नहीं होगी कोई पार्टी,

Dissolved color celebration of new year Section 144 came into force from today There will be no party till 7 January 2021

PTB Big न्यूज़ मुंबई : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न को भी किरकिरा कर दिया / मुंबई में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए 7 जनवरी, 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है /

मुंबई पुलिस ने इस दौरान शहर में नए साल के जश्‍न और पार्टियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है / उसके ओर से कह गया है कि 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुंबई में खुले स्‍थान या बंद स्थान पर किसी भी तरह की पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा / इनमें रेस्‍तरां, होटल, बार, रिसॉर्ट और क्‍लब भी शामिल होंगे /

पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों और धारा 144 का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी / आपको बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं / एक दिन पहले मिले नए संक्रमितों की तुलना में 82 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है /

इस दौरान महाराष्ट्र में 20 से ज्यादा मौतें हुईं / राज्य के जानकारों का मानना है कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है / महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए /

देश के किसी राज्य में वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमण के दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है / राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक ओमीक्रोन के 252 मामले सामने आ चुके हैं / वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नए मामले सामने आने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं /