PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के इस इलाके में हुई Omicron की पहली एंट्री, इस इलाके में ही हुई थी कोरोना की पहली मौत,

punjab first case of omicron found in nawanshahr of Omicronvirus

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / नवांशहर : पंजाब में ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है / नवांशहर के ब्लॉक मुकंदपुर में कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मरीज मिला है / कोरोना के नए वैरिएंट से पीड़ित मरीज स्पेन से लौटा है / चार दिसंबर को स्पेन से लौटे इस युवक का तय प्रोटोकाल के अनुसार आठ दिन बाद टेस्ट किया गया, तो वह पॉजिटिव पाया गया /

इसके अगले दिन उनके परिवार के दो और सदस्य भी संक्रमित पाए गए / विदेश से लौटने के कारण युवक के सैंपल की होल जिनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट में उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया है / राहत की बात ये है कि युवक और उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है तथा सभी को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है /

पंजाब में कोरोना से सबसे पहली मौत मार्च 2020 में नवांशहर के गांव पठलावा में विदेश से आए बुजुर्ग की ही हुई थी / उसके बाद नवांशहर के लोगों के संपर्क में आए लोगों से ही होशियारपुर व जालंधर जिलों में कोरोना के केस मिले थे /

वहीं बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भी जिम्मेदार महकमा टेस्टों की संख्या नहीं बढ़ा रहा है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के आदेश दिए हुए हैं / इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाकर 10 हजार कर दी है / चुनावी राज्य होने के कारण केंद्र सूबे में बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जता चुका है और लगातार एहतियात बरतने की हिदायत दे रहा है /