PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, Aap पार्टी पर किया पलटवार

do not mistake my silence for defeat raghav chadha breaks silence after aap removes him as deputy leader

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली / चंडीगढ़ :  राज्यसभा में उपनेता के रूप में हटाए जाने के बाद पंजाब से राज्य सभा के सदस्य राघव चड्ढा ने आज पहली बार अपनी चुपी तोड़ी है। पार्टी लीडरशिप की ओर से उन्हें जहां बीते कल पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। वहीं, राज्यसभा सचिवालय को भी यह लिखकर दे दिया था कि पार्टी के कोटे से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए।

.

.

आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी करके राघव चड्ढा ने कहा कि जिन लोगों ने मेरी आवाज को दबाया है उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना । मैं वो दरिया जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे मुद्दे उठाता हूं जिसे आम तौर पर संसद में नहीं उठाया जाता लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को कहा है कि

.

.

राघव चड्ढा को संसद में बोलने का मौका न दिया जाए। राघव चड्ढा ने आगे कहा, भला मेरे बोलने पर कोई रोक क्यों लगाना चाहेगा, मैं तो जब भी बात करता हूं आम आदमी की बात करता हूं। जोमोटो , ब्लिंकिट के डिलिवरी की बात रखी, टोल का मुद्दा उठाया, बैंक चार्जेंस, टेलीकाम कंपनियां कैसे बार बार रीचार्ज के नाम पर पैसे ले रही हैं इनका मुद्दा उठाया। ये तमाम मुद्दे सदन में उठाए,

.

यह भी पढ़ें : आंदोलनकारियों ने फिर दिया आखरी अल्टीमेटम, कहा-पंजाब-हिमाचल सीमा पर करेंगे चक्का जाम,

.

जिससे देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी का कैसे नुकसान हुआ ? भला मुझे बोलने से क्यों नहीं रोकना चाहेगा। राघव चड्डा ने कहा, आप लोग मुझे अनलिमिटेड प्यार देते हैं। जब मैं ये मुद्दे उठाता हूं तो आशीर्वाद देते हैं, प्यार देते हैं। ऐसे ही मेरा हाथ थामे रखिएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मेरी आवाज को दबाया है उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना । मैं वो दरिया जो वक्त आने पर सैलाब बन जाता है।

.

यह भी पढ़ें : सरकार ने आम जनता को दिया झटका, कई घरेलू उपभोगताओं को मिलने वाली फ्री बिजली सब्सिडी करेगी बंद,

.