PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आंदोलनकारियों ने फिर दिया आखरी अल्टीमेटम, कहा-पंजाब-हिमाचल सीमा पर करेंगे चक्का जाम,

ropar punjab himachal entry tax protest ultimatum chakka jam manali highway

PTB Big न्यूज़ नंगल : पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच एंट्री टैक्स को लेकर विवाद अब तेज होता जा रहा है। हिमाचल सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में आंदोलन उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है। आंदोलनकारी संगठनों ने साफ कर दिया है कि अब केवल विरोध नहीं, बल्कि निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। नंगल में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने बताया कि

.

.

हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार को शुक्रवार शाम तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल सरकार सीमावर्ती राज्यों पर लगाया गया एंट्री टैक्स तुरंत वापस नहीं लेती, तो पंजाब सरकार को भी जवाबी कदम उठाते हुए हिमाचल पर समान कर लागू करना चाहिए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें निर्धारित समय तक पूरी नहीं की गईं, तो शनिवार सुबह नौ बजे से मनाली राजमार्ग सहित पंजाब-हिमाचल सीमा पर चक्का जाम किया जाएगा।

.

.

इस दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। गौरव राणा ने बताया कि इस आंदोलन में कई प्रमुख संगठन शामिल हैं, जिनमें पंजाब मोर्चा, किरती किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन, जन अधिकार कल्याण समिति बहराम, आजाद टैक्सी यूनियन नूरपुर बेदी, टैक्सी यूनियन श्री आनंदपुर साहिब और ट्रांसपोर्टर व ट्रक यूनियन शामिल हैं। सभी संगठनों ने इसे आर-पार की लड़ाई करार दिया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में गन प्वाइंट पर फिर हुई बड़ी लूट, लुटेरे पति-पत्नी से 20 हजार की नकदी और सोना लूट हुए फरार,

.

आंदोलन को लेकर संघर्ष मोर्चा ने चक्का जाम के लिए स्थान की जानकारी भी साझा कर दी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। आंदोलनकारियों ने क्षेत्र के लोगों और विभिन्न संगठनों से एकजुट होकर इसमें भाग लेने की अपील की है। मौजूदा हालातों को देखते हुए प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। यदि चक्का जाम होता है तो इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और दोनों राज्यों के बीच यातायात प्रभावित हो सकता है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में 9 साल की बच्ची पर 7 कुत्तों ने किया हमला, जमीन पर गिराया, बच्ची गंभीर घायल,

.