PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

डॉक्टर दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जाँच में जुटी,

Doctor husband and wife commit suicide by consuming poisonous substance in noida India PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ नोएडा : नोएडा के अधीन पड़ते थाना सूरजपुर क्षेत्र में आज उस समय सनसनी फैल गई / इलाके में रहने वाले डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली /

मीडिया रिपोट के मताबिक मिली जानकारी के अनुसार दोनों डॉ. दंपति ने मिलकर एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें दंपति ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है / पुलिस घटना की जांच कर रही है / इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के जीटा सेक्टर में स्थित पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर सत्येंद्र सिंह निझावन (58 वर्ष) और उनकी पत्नी जसवंत कौर (56 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है /

उन्होंने आगे बताया कि इनके बेटे डॉ. तरनप्रीत सिंह निझावन उर्फ तनु द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई / इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दंपति मूल रूप से दिल्ली के कीर्ती नगर के रहने वाले हैं /

उन्होंने आगे बताया कि कुछ समय पूर्व ही ये लोग ग्रेटर नोएडा में रहने आए थे / उन्होंने बताया कि इनका दिल्ली के कीर्ती नगर में कुछ लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है / उन्होंने बताया कि मृतकों ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है /

उन्होंने आगे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है / पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है / उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर मृतकों ने आरोप लगाया है, उनसे पूछताछ की जा रही है / इस घटना के बाद पुरे इलाके मने सनसनी फैल गई है /