PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

पंजाब से बड़ी ख़बर, सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी हड़ताल पर गए, लोगों को हो रही परेशानियां,

employees of government offices on strike till december 28 in punjab Ludhiana Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / लुधियाना : पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों की सनी सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर दी / मेडिकल स्टाफ की हड़ताल के बाद पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने भी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया / यूनियन ने 28 दिसंबर तक पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में हड़ताल पर जाने का फैसला किया है /

आज यानि बुधवार से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसकी वजह से सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं / यूनियन के एक नेता ने बताया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को हल्के में ले रही है और मांगों के हल की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही है /

उन्होंने कहा सरकार के अब कुछ दिन शेष रह गए हैं और इन दिनों में सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो मांगे लंबे समय तक के लिए ठंडे बस्ते में चली जाएंगी / उन्होंने कहा की सरकार ने मुलाजिमों के साथ कई वादे किए लेकिन वादों को पूरा करने के लिए आज तक एक भी आदेश जारी नहीं किया /

उन्होंने बताया सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ यूनियन ने 28 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में कलम छोड़ हड़ताल का फैसला लिया है / उन्होंने बताया कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद रहेंगे लेकिन कोई भी काम नहीं करेंगे / एक अधिकारी ने बताया कि हड़ताल में डीसी आफिस, खजाना दफ्तर, शिक्षा विभाग, सेहत विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत सभी अफसरों के क्लर्क शामिल हैं /