PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब, दो बच्चों को कुत्तों ने नोचा, एक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक,

dogs-scratched-two-children-playing-outside-the-house-in-firozpur-punjab

PTB Shocking न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को हड्डारोड़ी के कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल बच्चे को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। संजय कुमार निवासी बांदा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह कामकाज के उद्देश्य से जीरा में रहता है।

.

.

उनके चचेरे भाई का बेटा रोशन (6) और एक बच्चा शिवा (5) मासी के घर के बाहर खेल रहे थे। हड्डारोड़ी के कुत्तों ने दोनों बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुत्तों के नोचने से रोशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा को बचाकर लोग अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

.

.

किसान नेता मंगल सिंह का कहना है क्षेत्र में हड्डारोड़ी के बहुत कुत्ते हैं। ये कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला करते रहते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से मृतक बच्चे के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की। यह खबर उन लोगों के लिए भी जरूरी है जो अपने बच्चों को खुले में अकेले भेजते हैं, लेकिन चौकन्ने नहीं होने की वजह से अक्सर ऐसे हादसों को दावत दे देते हैं, इसलिए सतर्कता के साथ अपने बच्चों के साथ जरूर रहें, ताकि बड़ा हादसा होने से पहले बचा जा सके।

.

.

.

Latest News