PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब पुलिस के अधिकारीयों ने ON Duty किया गलत काम, अब रिटायर्ड होने पर खाएंगे जेल की हवा, जाने पूरा मामला,

ludhiana-police-division-no-3-fir-against-retired-acp-randhir-singh-and-sho-satish-illegal-possession-weapons-case-big-news

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में रिटायर्ड ACP और SHO के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने FIR दर्ज की है। इन दोनों पर बिना जांच के FIR दर्ज करने और पिस्टल रखने का आरोप है। इनके खिलाफ 29 नवंबर 2021 को शिकायत दी गई थी। अब इन पर मामला दर्ज हुआ है। मोहल्ला बाबा थान सिंह चौक के रहने वाले जसप्रीत सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी।

.

.

उन्होंने बताया था कि साल 2015 में रंजिश के चलते उसके पड़ोसियों ने उसके खिलाफ हवाई फायरिंग करने के संबंध में एक बेबुनियादी शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की बिना जांच किए थाना डिवीजन नंबर तीन में उसके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई थी। उस समय थाने में रणधीर सिंह बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे।

.

ludhiana-police-division-no-3-fir-against-retired-acp-randhir-singh-and-sho-satish-illegal-possession-weapons-case-big-news

.

बाद में वह ACP बन गए थे। उनके बाद थाने में इंस्पेक्टर सतीश कुमार आए। जसप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि रणधीर सिंह ने उसका 12 बोर का रिवॉल्वर और 10 जिंदा कारतूस गैरकानूनी तरीके से माल खाने में रखवा दिए और बाद में अपने पास रख लिए।

.

.

जसप्रीत सिंह ने कहा कि यह सब कुछ दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। केस खत्म होने के बाद भी उसका 32 बोर का हथियार और जिंदा कारतूस वापस नहीं दिए गए। इस मामले में जांच के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने रणधीर सिंह और सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने की आदेश दिए। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

.

Latest News