PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची मौके पर, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख,

dozens of fire brigade vehicles are trying to extinguish Massive fire broke out in a thread factory located in Ludhiana Goods worth crores burnt to ashes Punjab

PTB Shocking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना शहर के अधीन पड़ते ताजपुर रोड़ पर आज उस समय सनसनी फैल गई / जब अचानक वहां स्थित एक धागा फैक्टरी में भीषण आग लग गई / आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जन से भी ज्यादा गाडियों से पांच घंटे की मुश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका / आग धागा फैक्टरी के गोदाम में लगी, यहां पर धागा बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक्रेलिक पड़ा हुआ था /

फैक्टरी में जब आग लगी उस समय यहां पर मुलाजिम काम कर रहे थे। कोई जानी नुकसान से बचाव रहा है, लेकिन फैक्टरी संचालक का करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ / अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है / माडर्न एक्रेलिक धागा फैक्टरी में सुबह आठ बजे काम चल रहा था / उसी समय फैक्टरी के पीछे गोदाम से धुआं निकलने लगा / यहां काम कर रही लेबर भागकर फैक्टरी से बाहर निकली और फैक्टरी मालिक को इसकी सूचना दी /

लेबर ने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया / तेल के जैसे एक्रेलिक को आग ने बेहद तेजी से चपेट में लिया / इससे आग एक दम से भड़क गई / सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं और काबू पाना शुरू कर दिया / फैक्टरी संचालक सतीष चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है / आग बुझने के बाद ही हुए नुकसान का पता लग सकेगा /

आगजनी के कारण हुए हादसों के बाद दमकल कर्मी फैक्टरी के अंदर नहीं जाना चाहते थे और फैक्टरी की दीवारें तोड़कर पानी डाला गया / पास में पानी का प्रबंध नहीं होने के कारण पानी लाने में भी देरी हुई, और इससे आग और भड़कने लगी / यही कारण है आग बुझाने में देरी हुई है / फायर अफसर का कहना है कि शहर में ट्रैफिक भी बड़ी वजह है कि आग बुझाने के काम में परेशानी उठानी पड़ती है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें