PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में बीते दिन एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग जिलों से आए कई खिलाडियों ने भाग लिया / इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर की डॉ. डॉक्टर जसलीन कौर पहुंचे /
उन्होंने इस दौरान सभी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते हुए युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ के भाग लेने के लिए जहां प्रेरित किया वहीं टूर्नामेंट में खेल रहे सभी खिलाडियों को खेल शुरू होने से पहले जीत की बधाई भी दी / टूर्नामेंट के दौरान हर तरह से चीखो पुकार मची हुई थी और हर टीम अपने खिलाडी का उत्साह बढ़ाने में लगी हुई थी, लगातार तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम का माहौल कुछ अलग सा देखने को मिल रहा था /
वहीं डॉ. जसलीन कौर ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाडियों के होंसले और उनके खेल के प्रति की गई उनकी मेहनत को सराहा व टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद विजेता खिलाडियों पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया / उन्होंने यह भी कहा कि ऑर्थोनोवा हमेशा ही खेलों को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा / उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी खेलना चाहते हैं, लेकिन उनके पास उपयुक्त सामान उपलब्ध नहीं हैं तो वह खुद उनकी मदद करने को आगे आते रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा /








































