PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस की बड़ी करवाई, अपने ही विभाग के 4 पुलिसकर्मी किए सस्पेंड,

drug sellers were released with 40 lakhs tarn taran police suspended four policemen with 20 kg of opium in possession

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की तरफ से पकड़े गए दो नशा तस्करों के बयानों पर तरनतारन पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है / पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह व मलकीत सिंह और कांस्टेबल अरपिंदर सिंह व अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है / आरोपियों ने इसी साल 20 अगस्त को राजासांसी के गांव भिट्‌टेवड़ निवासी जसपाल सिंह व अन्य आरोपी रणजीत सिंह राणा से 40 लाख रुपए रिश्वत लेकर दोनों को छोड़ दिया था /

गत महीने जब SSOC ने जसपाल सिंह को नशे के साथ गिरफ्तार किया तो पूछताछ में आरोपी ने चारों पुलिसकर्मियों के बारे में खुलासा किया / SSOC की टीम ने आरोपी जसपाल सिंह को 28 सितंबर को नशे व हथियार के साथ गिरफ्तार किया था / आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया / रिमांड में जसपाल ने बताया कि तरनतारन पुलिस ने उसे 20 अगस्त 2021 को रणजीत एवेन्यू से गिरफ्तार किया था /

उन्हें गिरफ्तार करने वाले चार हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह व मलकीत सिंह और कांस्टेबल अरपिंदर सिंह व अर्शदीप सिंह ने उनसे 20 किलोग्राम अफीम जब्त की थी / इसके बाद चारों पुलिसकर्मी उन्हें तरनतारन ले आए, लेकिन थाने नहीं लेकर गए / चारों पुलिसकर्मियों ने उन्हें छोड़ने के लिए 40 लाख रुपए लिए और 20 किलोग्राम अफीम भी अपने पास रख ली /

तरनतारन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह व मलकीत सिंह और कांस्टेबल अरपिंदर सिंह व अर्शदीप सिंह के खिलाफ करप्शन एक्ट के अलावा 40 किलोग्राम अफीम भी अपने पास रखने के आरोप में NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है /

पुलिस ने दो कांस्टेबलों अरपिंदर और अर्शदीप को गिरफ्तार कर लिया है / उनसे पैसों और अफीम के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है व अन्य दोनों आरोपी अभी फरार हैं / तरनतारन पुलिस जल्द ही जसपाल सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें