PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के मुख्यमंत्री के घर का घेराव करने वाले अकाली नेताओं के के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पढ़ें सूचि,

Punjab case registered against 23 including bikram majithia Chandigarh FIR lodged against Akali leaders who gheraoed Punjab CM Charanjit Singh Channi house

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर का घेराव करने के दौरान हंगामा करने पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने अमृतसर के हलका मजीठा से विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया सहित 23 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है /

पुलिस ने मजीठिया के इलावा लुधियाना के पूर्व एम.पी. महेश इंदर गरेवाल, रूपनगर के पूर्व विधायक दलजीत सिंह चीमा, नाभा निवासी कूका सिंह, मुक्तसर साहिब के विधायक कंवर सिंह रोजी, जालंधर के विधायक पवन टीनू, पटियाला के पूर्व विधायक सुरजीत राका, डेराबस्सी के विधायक एन.के. शर्मा, श्री अनंदपुर साहिब के पूर्व विधायक प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, फरीदकोट के यूथ अकाली दल के प्रधान बंटी रोमाना, अमृतसर निवासी रोहत शर्मा,

परमजीत सिंह, पटियाला निवासी जतिंदर सिंह, अमृतसर निवासी बलविंदर सिंह, तरनतारन निवासी हरपाल सिंह, पटियाला निवासी सतनाम सिंह, हरजोवन सिंह, जोबन सिंह, सुखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, राजपुरा निवासी नवजोत सिंह, नवदीप सिंह, मनदीप सिंह, सन्दीप सिंह और अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है / बलराम राणा की शिकायत पर सैक्टर -3 थाना पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188, 186, 353, 332 और 34 के अंतर्गतमामला दर्ज किया है /

आपको यह भी बता दें कि पंजाब में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता और वर्कर शनिवार पंजाब के मुख्यमंत्री के घर का घेराव करने जा रहे थे / चंडीगढ़ पुलिस ने सैक्टर -4 में स्थित पंजाब एम.एल.ए. होस्टल के पास बैरिकेड्स लगा कर उन्हें रोकनो की कोशिश की थी पर मजीठिया समेत अन्य कर्मचारियों ने बैरिकेड्स तोड़ कर पुलिस की ड्यूटी में अडचन डाली थी / इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने अकाली नेताओं और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था पर बाद में पुलिस ने उन को छोड़ दिया था /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें