PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर चली अंधाधुंध गोलियां, इलाके में मची दहशत,

punjab-gurdaspur-bullets-fired-at-a-medical-store

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आने से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय मेडिकल स्टोर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोलियां चला दीं। मामला गुरदासपुर से सामने आया हैं, जहां मुख्य सड़क पर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर आज सुबह 9:15 बजे बदमाश ने गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया।

.

.

गनीमत यह रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही गुरदसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटना की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर मालिक हरजोत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह स्टोर में बैठे थे इस बीच वडाला बांगर अड्डा की तरफ से मोटरसाइकिल पर नकाबपोश आया और बीच सड़क खड़े होकर मेडिकल स्टोर पर 3 फायर किए। गनीमत रही इस दौरान गोलियां मेडिकल स्टोर पर लगी शीशों पर लगी

.

जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मेडिकल स्टोर इस रोड पर दुकानों के बीचो-बीच हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

.

.