PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जहरीली गैस फैलने से आंखों में जलन व दम घुटने की शिकायत से मची अफरातफरी, पांच लोग अस्पताल में भर्ती,

due to the spread of poisonous gas in delhis rk puram dozens of people hospitalized

PTB हेल्थ News नई दिल्ली : दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में स्थित एकता विहार स्लम इलाके में बुधवार देर रात दम घुटने की शिकायत व आंखों में जलन मचने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूचना मिलने पर देर रात ही मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

पुलिस ने बताया कि देर रात जहरीली गैस के संपर्क में आने से आंखों में जलन की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दमकल विभाग की गाड़ियां, दो एम्बुलेंस और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने बताया कि एकता विहार क्षेत्र में कहीं भी गैस सिलेंडर से आग लगने या कहीं से भी धुआं उठने की शिकायत नहीं आई है। फिर भी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक एकता विहार में हड़कंप मचा हुआ था और लोग अपने घरों से बाहर निकले हुए थे।