PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नकली सामान बेचने वाली कंपनियों पर सरकार हुई सख्त, ई-कॉमर्स कंपनियों को भेजा नोटिस,

Government strict on companies selling counterfeit goods, notice sent to e-commerce companies

PTB Big News नई दिल्ली : हादसे की स्थिति में जानलेवा साबित होने वाले नकली उत्पादों की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए सरकार देशभर में अभियान चलाएगी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कहा कि फर्जी आईएस मुहर वाले प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलिंडर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया जा रहा है।

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त ने कहा, खुदरा विक्रेताओं के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। हमने पहले ही अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया है। यहां ऐसे प्रेशर कुकर बेचे जा रहे, जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।

बाजारों में ऐसे नकली उत्पादों की बिक्री पर लगाम के लिए सीसीपीए ने सभी जिला कलेक्टरों को उन कंपनियों की जांच करने को कहा है जिनके खिलाफ उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। अपने क्षेत्राधिकार में जांच करने के बाद अगले दो माह में इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। मुख्य आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सीसीपीए व्यक्तिगत रूप से भी इन उत्पादों की निगरानी कर रहा है। ऐसे मामले सामने आने पर हम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

वेबसाइटों पर भी ग्राहक उत्पादों के फीचर्स में आईएस निशान देखकर ही ऑर्डर करें। उपभोक्ताओं को जानकारी होनी चाहिए कि प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलिंडर की बिक्री बिना आईएस निशान के नहीं की जा सकती है। हेलमेट पर आईएस 4151:2015 व प्रेशर कुकर पर आईएस 2347:2017 का निशान देखकर ही खरीदना चाहिए।