PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में मनाया गया ‘अर्थ डे’,

'Earth Day' celebrated at James Cambridge International School, Hoshiarpur

PTB News “शिक्षा” : जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में ‘अर्थ डे’ मनाया गया। स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्रों ने डी.सी.आफिस जा कर जागरुकता रैली निकाल सबको पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। होशियारपुर ज़िले के डी.सी. श्री संदीप हंस जी ने स्कूल की इस पहल को सराहा तथा छात्रों से पानी, धरती तथा पर्यावरण बचाने के लिए सही कदम उठाने तथा समाज में जागरुकता लाने की बात की।

प्रिंसीपल शरत कुमार सिंह ने बताया की स्कूल में ‘अर्थ डे’ की अहमियत बताते हुए बच्चों को पर्यावरण तथा अपनी धरती को होने वाले नुक्सान से बचाने के लिए जागरुक किया गया तथा इस संर्दभ में स्कूल के अलग अलग विभागों द्वारा ‘अर्थ वीक’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के लिए कक्षा अनुसार मुकाबले तथा गतिविधियिां करवाई गई। पोस्टर मेकिंग, बेस्ट आऊट आफ वैस्ट तथा पौधारोपण में बच्चों ने बखूबी हिस्सा लिया।

‘सेव अर्थ’ थीम पर फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्रों ने स्टेज पर धरती तथा पर्यावरण बचाने की बात कही। प्रि-प्राइमरी के छात्रों ने कविताओं के माध्यम से धरती बचाने का संदेश दिया। प्रिंसीपल शरत कुमार सिंह ने स्कूल के सभी छात्रों, अध्यापकों तथा नान टीचिंग स्टाफ को धरती एवं पर्यावरण की सुरक्षा के हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण संबंधी जागरूक करना चाहिए ताकि वह अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों तथा दोस्तों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके।

वासल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है तथा सही शिक्षा के साथ साथ अच्छा नागरिक बनने में सही मार्ग दर्शन करना हमारा कर्त्तव्य है।

Latest News